चिदंबरम बोले-बीजेपी ने पुलवामा हमले का किया राजनीतिकरण

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने पुलवामा हमले का राजनीतिकरण किया है.

दिल्ली में आयोजित एक कॉन्क्लेव में बात करते हुए पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस ने वर्किग कमेटी की बैठक समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए. लेकिन बीजेपी अध्यक्ष समेत तमाम राजनेता लगातार राजनीतिक सभाएं करने में लगे हैं. खुद प्रधानमंत्री मोदी टीवी पर लाइव हो रहे हैं. इसे राजनीति करना नहीं कहेंगे तो क्या कहें. आर्थिक गति की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है कि लेकिन प्रधानमंत्री एक करोड़ बूथ वर्कर्स को संबोधित में करने लगे रहे. इसकी जगह वह संसद का सत्र बुलाते और पूरे सदन को इसकी जानकारी देते.

आपको बता दें गुरुवार को आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत कायक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के बीजेपी कार्यकर्ताओं से बात की थी. जिसके बाद विपक्षी दलों ने उनपर जमकर निशाना साधा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *