दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने घोषित किये अपने उम्मीदवार, कांग्रेस के साथ नहीं है कोई गठजोड़

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से छह के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की ह. दिल्ली AAP के संयोजक गोपाल राय ने घोषणा की, जिन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में प्रवेश नहीं करेगी.

आपको बता दें, आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली से चुनाव लड़ने के लिए नामांकित किया गया है, जबकि गुग्गन सिंह उत्तर पश्चिमी दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे. AAP राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य राघव चड्ढा दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे.

जबकि पंकज गुप्ता को चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामित किया गया है.

वहीं दिलीप पांडे और बृजेश गोयल क्रमश: पूर्वोत्तर दिल्ली और नई दिल्ली सीटों से चुनाव लड़ेंगे. लेकिन, पार्टी ने अभी यह तय नहीं किया है कि पश्चिम दिल्ली सीट से कौन चुनाव लड़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *