युद्ध की स्थिति में भी जारी राजनीति

एक तरफ जहां भारत-पाक के बीच युद्ध की स्थिति बनती जा रही है वहीं भारतीय वायुसेना अपने लापता पायलट का पता लगाने में जूटी थी तो दूसरी तरफ गृहमंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे. तो प्रधानमंत्री वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिये मेरा बूथ, सबसे मज़बूत का विज्ञापन कर रहे थे.

देश की जनता भारतीय वायु सेना के पायलट के साथ पाकिस्तानी आर्मी की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर देख रहे थे. इससे यह कहने गलत नहीं होगा कि सीमा पर लगातार हो रहे तनाव और गोलाबारी के बीच बीजेपी के राजनीतिक कार्यक्रमों पर कोई असर पड़ता नज़र नहीं आ रहा है, इतना ही नहीं विपक्ष का यह कहना है कि बीजेपी सरकार पाकिस्तान के साथ हो रहे तनाव से राजनैतिक फायदा उठाना चाहती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *