कुलगाम में शहीद हुए DSP अमन ठाकुर की अंतिम विदाई आज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार को शहीद हुए DSP अमन ठाकुर को आज अंतिम विदाई दी जाएगी. आज जम्मू के पुलिस लाइन्स में उन्हें आखिरी सलामी दी जाएगी. जबकि दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार होगा. अमन ठाकुर के अंतिम संस्कार में जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक भी शामिल हो सकते हैं.

आपको बता दें कि कुलगाम में रविवार को मुठभेड़ हुई, जिसमें जवानों ने 3 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया. इस एनकाउंटर में DSP अमन ठाकुर के अलावा एक और जवान शहीद हुआ था. जबकि दो जवान घायल हुए थे. मारे गए तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं. इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम के तुरीगाम इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया.

आपको बता दें कि शहीद हुए अमन ठाकुर मूल रूप से जम्मू के डोडा इलाके से थे. अमन जम्मू कश्मीर पुलिस सेना के 2011 बैच के आखरी थे. बीते काफी समय से वह कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे कई ऑपरेशन की अगुआई कर रहे थे, पिछले महीने उनको इसके लिए मैडल से भी नबाजा गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *