गोरखपुर के शाहपुर थाना में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने स्कूल की छत से छलांग लगा दिया जिससे उसके हाथ-पैर की हड्डी टूट गई और रीढ़ की हड्डी में भी गंभीर चोटें लगी है. दरअसल, मामला पांच दिन पहले का है जिसमें परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े गई छात्रा ने विद्यालय के चौथी मंजिल से छलांग लगा दिये हालांकि, इस मामले को लेकर परिजनों ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है इसलिए इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है. जानकारी के अनुसार, पांच दिन पहले यानि सोमवार को उस लड़की का अंग्रेजी का इम्तिहान था जिसमें वह नकल करती पकड़ी गई. इस दौरान शिक्षक ने उस छात्रा से चिट पर हस्ताक्षर करवा लिये जिससे अवसाद में आई लड़की वाशरुम के बहाने अपने कक्षा से बाहर निकली और स्कूल के ही चौथी मंजिल छलांग लगा दिया. जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.
आठवीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग, वजह जान आप हैरान हो जायेंगे