कोयंबटूर में तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से हुई बाईक सवार की मौत

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाईक सवार को टक्कर मारी. हादसे की गंभीरता के अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गंभीर टक्कर के बाद बाईक सवार शख्स हवा में उड़ता नजर आया.

दिल दहला देने वाली हादसे की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई. दरअसल, बाइस सवार जैसे ही एक मोड़ पर मुड़ा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मारी. टक्कर होते ही मोटर साइकिल पर सवार शख्स दूर जाकर गिरा.

आपको बता दें, इस हादसे के शिकार शख्स को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं, कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया. इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *