लोकसभा चुनाव के ठीक पहले बीजेपी मतदाताओं के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार बनाने में जुटी है. ऐसे में बीजेपी के तमाम मंत्री यूपी के हर एक क्षेत्र में जाकर वोट मांग रही है.
इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के लिए केन्द्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति इरानी पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची जहाँ उन्होंने लोगों से समर्थन देने की बात कही.
स्मृति ने आम जनता और कारोबारियों से बात करते हुए उनसे समर्थन और सुझाव भी माँगा.इसके साथ ही पुलवामा हमले को लेकर सरकार की आगे की निति भी लोगों को बताई.
इतना ही नहीं स्मृति इरानी ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना भी साधा .उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को अपना दोस्त मानते हैं वह आधुनिक भारत के जयचंद हैं.
आपको बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में CRPF के 44 जवान शहीद हो गए थे.