Kerala: आरएसएस की केरल में बैठक, बांग्लादेश हिंसा समेत कई मुद्दों पर होगा मंथन
Kerala RSS Meeting: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक केरल के पलक्कड़ में शुरू हो गई है। आरएसएस की बैठक 2 सितंबर तक चलेगी और इसकी अध्यक्षता संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत कर रहे हैं। बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद हैं, जिनमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और सभी छह सह सरकार्यवाह शामिल हैं।