Wayanad Byelection 2024: पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेगी प्रियंका गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा ने कर दिया बड़ा ऐलान
Wayanad Byelection 2024: लोकसभा चुनाव के बाद होने जा रहे उपचुनाव में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार कोई चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस थिंक टैंक ने आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि वायनाड से राहुल गांधी इस्तीफा देंगे और रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। वायनाड से कांग्रेस उपचुनाव में प्रियंका गांधी को मैदान में उतारेगी। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने बड़ा ऐलान कर दिया है।