IND vs SA T20 WC Final: भारत ने 13 साल बाद जीता विश्वकप, फाइनल में अफ्रीका को 7 रनों से हराया
IND vs SA T20 WC Final: भारत ने शनिवार 29 जून को टी-20 विश्वकप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरा टी-20 विश्वकप जीता। इससे पहले भारत ने पहला टी-20 विश्वकप साल 2007 में जीता था और 13 साल बाद भारत ने कोई विश्वकप जीता है। भारत साल 2023 के वनडे विश्वकप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। आईसीसी खिताब के लिए भारत का 11 साल का लंबा इंतजार विराट कोहली के बल्ले से निकली आग और रोहित शर्मा की ‘कूल’ कप्तानी के दम पर खत्म हुआ।