Haryana: बीजेपी सरकार का नायाब फैसला, जल्द होगी वन मित्रों की भर्ती- सीएम
Haryana Recruitment: हरियाणा नायब सिंह सैनी ने वन मित्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश में वन मित्र स्कीम के तहत वन मित्रों का भर्ती जल्द की जाएगी। पेड़-पौधों की देखभाल के लिए वन मित्रों को मानदेय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वन विभाग द्वारा वन-क्षेत्र में पहले से लगे हुए और हर वर्ष पौधारोपण अभियान के तहत लगाए जाने वाले पौधों की ड्रोन से नियमित मैपिंग की जाए।