Delhi Water Crisis: राजधानी में पानी की किल्लत, SC ने लगाई सरकार को फटकार, पूछा- पानी बचाने के लिए क्या किया?
Delhi Water Crisis: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इस समय भीषण जल संकट से जूझ रही है। राजधानी के कई इलाकों में पानी की किल्लत से त्राहिमाम-त्राहिमाम मचा हुआ है। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने इसका संज्ञान लिया है। कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि पानी को बचाने के लिए क्या उपाय किए जा रहे हैं।