Jharkhand Chunav 2024: ‘एक बार आर पार हो ही जाए’…दंगों का जिक्र कर योगी ने विपक्ष को निशाने पर लिया
Jharkhand Chunav 2024: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के जमशेदपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया और कहा कि साल 2017 में उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा को निकलने नहीं दिया जाता था और जब से हमारी सरकार आई हमने सभी त्योहारों और धार्मिक आयोजनों को लेकर सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम किया।