Jharkhand Chunav 2024: चंपई सोरेन का बड़ा बयान, आदिवासी अदालत लगाकर घुसपैठियों से वापस लेंगे जमीन
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होना है। सियासी दलों ने पहले चरण के प्रचार के लिए पूरा दमखम झोंक दिया है। इस दौरान बीजेपी लगातार घुसपैठियों के मुद्दे को उठा रही है। इस बीच झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी प्रत्याशी चंपई सोरेन की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।