मस्कट में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, 21वीं सदी का भारत लेता है बड़े फैसले
(मस्कट): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 21वीं सदी का भारत बड़े और साहसिक फैसले लेने वाला देश है, जो स्पष्ट लक्ष्य तय कर समयबद्ध तरीके से परिणाम देने में सक्षम है। वह ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री दो दिवसीय यात्रा पर ओमान पहुंचे हैं।…