Bahraich Violence: कोर्ट में पेश किए गए पांचों आरोपी, पुलिस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, दिया बड़ा आदेश
Bahraich Violence Update: बहराइच सांप्रदायिक हिंसा के पांचों आरोपियों की कोर्ट में पेशी समाप्त हो गई है। अदालत ने आरोपियों की 14 दिनों की रिमांड पुलिस को सौंप दी है। शुक्रवार को पुलिस ने पांचों आरोपियों को सुरक्षा कारणों की वजह से अपर जिला जज पूनम पाठक के आवास पर ही पेश किया। इस दौरान आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पेशी के बाद अदालत ने आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था।