PM मोदी ने देशभर के 75 अमृत भारत स्टेशनों का किया उद्घाटन, दो नई एक्सप्रेस ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
जालंधर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण अभियान को नई गति देते हुए देशभर के 75 पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया…