Health: बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से आ सकता है हार्ट अटैक, इन मसालों के इस्तेमाल से करिए कम

Cholesterol Reduce:  हमारे शरीर में मौजूद कोलेस्टॉल एक तरह का फैट होता है। यह हमारे शरीर में सामान्य तौर पर खून में पाया जाता है। यह दो तरह का होता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल। यह शरीर के लिए एक सीमित मात्रा में जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रॉक का खतरा बढ़ जाता है। यह दिल की बीमारियों को ज्यादा बढ़ावा देता है।

कोलेस्टॉल बढ़ने के कारण आर्टरीज ब्लॉक हो सकती है, जो हार्ट अटैक का कारण बनती है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल को कई तरह से हम अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके कम कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद कुछ मसाले भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किन मसालों का इस्तेमाल करने से आप कोलेस्टॉल कम कर सकते हैं।

लहसुन

हमें अपने खाने में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। लहसुन का रोजाना सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही, ये सूजन को भी कम करता है, जिससे आर्टरीज हेल्दी रहती हैं। हमें अपने मसालों में लहसुन का प्रयोग करना चाहिए।

दालचीनी

दालचीनी मसाला हर रसोई में पाया जाता है जो अपने स्वाद के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ भी हैं। दालचीनी में पाया जाने वाला कंपाउनड कुमारीन ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है, जो बदले में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। हमें दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहिए।

काली मिर्च

काली मिर्च एक बेहद सामान्य मसाला है, जिसका इस्तेमाल लगभग हर रसोई में किया जाता है। इसमें पाइपरिन नाम का एक कंपाउंड होता है, जो शरीर में फैट को कम कर सकता है। इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल हम दूध में डालकर भी कर सकते हैं।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: बीजेपी ने रणजीत सिंह चौटाला समेत 8 नेताओं को किया निलंबित, अनुशासनहीनता को लेकर गिरी गाज

हल्दी

स्वास्थ्य लाभ के लिए हल्दी का प्रयोग हमेशा किया जाता है। हल्दी अपने रंग और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसमें कर्क्यूमिन नामक एक कंपाउंड होता है, जो एक एंटीऑक्सिडेंट है। कर्क्यूमिन कोलेस्ट्रॉल के ऑक्सीडाइजेशन को रोकने में मदद कर सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा यह शरीर के अन्य बीमारियों में भी इस्तेमाल की जाती है।

अजवाइन

अजवाइन एक भारतीय मसाला है जो अपने स्वाद और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें थाइमोल नामक एक कंपाउंड होता है, जो पाचन में सुधार कर सकता है और कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम कर सकता है। हमें स्वस्थ शरीर के लिए अजवाइन का इस्तेमाल करना चाहिए।

नोट- दी गई उपर्युक्त जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। अगर आपको इस तरह की कोई समस्या होती है तो आप किसी पेशेवर चिकित्सक से सलाह लें।

Read Also: Politics: खरगे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, हम चाहते हैं आप 2047 तक विकसित भारत तक जीवित रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *