Kolkata Rape Murder Case: प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को टीएमसी विधायक ने दी धमकी, दो मिनट में काम पर वापस लौट जाओगे  

Kolkata Gangrape case accused

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के विरोध में अभी भी डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई बार डॉक्टर्स के साथ मुलाकात कर हड़ताल को समाप्त कर देने की अपील कर चुकी है। लेकिन, हड़ताली डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अभी भी काम पर नहीं लौटे हैं। इस बीच टीएमसी के एक विधायक हुमायूं कबीर ने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स को धमकी देकर विवाद खड़ा कर दिया।

दरअसल, बरहामपुर में मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। अब उन्हें टीएमसी विधायक ने उनके रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे वातानुकूलित कमरों में आंदोलन और विरोध कर हैं जबकि आम जनता सड़कों पर परेशान हो रही है। उन्हें अब तक काम पर लौट जाना चाहिए था।  

विधायक ने आगे गुंडागर्दी वाले स्वर में कहा कि क्या ये लोग डॉक्टर कहलाने के लायक हैं? उन्हें उनके कार्यस्थल पर वापस लाने में मुझे दो मिनट लगेंगे। कबीर ने मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का जिक्र किया, लेकिन उन्होंने यह टिप्पणी जूनियर डॉक्टरों द्वारा 30 सितंबर की दोपहर से प्रस्तावित ‘काम बंद करो’ की पृष्ठभूमि में की।

Read Also: http://Jammu Kashmir: कुलगाम में सेना और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर और चार जवान घायल

बीजेपी ने साधा निशाना

बाजेपी नेता दिलीप घोष ने इसके बाद टीएमसी को निशाने पर लिया और कहा कि एक जिम्मेदार पद पर रहने व्यक्ति से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती है। प्रदेश में पूरी की पूरी व्यवस्था ढहने की कगार पर है। डॉक्टर अपनी सुरक्षा और मांगों को लेकर सड़कों पर है और मरीज अस्पताल के बाहर दम तोड़ रहे हैं। प्रदेश की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

Read Also:http://Israel On Iran: हिजबुल्लाह ने की नसरूल्लाह हसन की मौत की पुष्टि, ईरान ने इजरायल से कहा- बहुत पछताओगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *