Delhi के नए सीएम को लेकर बीजेपी हुई हमलावर, तो स्वाति मालीवाल ने राजधानी के लिए दुखद दिन, पढ़िए पूरी ख़बर

Delhi New Cm Atishi Marlena: देश की राजधानी दिल्ली को आज नया मुख्यमंत्री मिल गया है। आम आदमी पार्टी (आप) ने विधायक दल की बैठक में आतिशी मार्लेना के नाम पर मुहर लगाई है। आज शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

आप सरकार में मंत्री गोपाल राय ने आतिशी के नाम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हमने विषम परिस्थियों में ये फैसला लिया है। केजरीवाल की ईमानदारी पर कीचड़ उछाला, इसलिए उन्होंने जेल से जनहित सरकार चलाई और बाहर आकर इस्तीफे का ऐलान कर दिया। इसी सप्ताह नए मुख्यमंत्री और नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

केजरीवाल के इस्तीफे को लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आतिशी के सीएम बनने पर मनीष सिसोदिया पर करारा निशाना साधा है। सचदेवा ने कहा कि पहले सिसोदिया ने विभाग दिलाए अब आतिशी को सीएम बनाया। मनीष सिसोदिया के दबाव में केजरीवाल को आतिशी को सीएम बनाना पड़ा। यह मुख्यमंत्री डमी मुख्यमंत्री हैं।

आज दुखद दिन- स्वाति मालीवाल

केन्द्रीय मंत्री पीय़ूष गोयल ने आप को निशाने पर लेते हुए कहा कि चेहरा बदलने से भाग्य नहीं बदला करता। पूरी दुनिया ने आम आदमी पार्टी का घोटाला देखा है। आप के शीर्ष नेता इस घोटाले में शामिल रहे हैं। दूसरी ओर, राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Chunav 2024: घाटी में आज थम जाएगा 24 सीटों पर चुनाव प्रचार, जानिए राजनीतिक दलों ने क्या-क्या किए वादे

आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साज़िश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे।

Read Also:http://Tripura में पाकिस्तान का नाम लेकर बोले सीएम योगी, ‘मुरली से काम नहीं चलेगा, अब सुदर्शन जरूरी’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *