Haryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा कांग्रेस में परिवारवाद बरकार, 6 सांसदों के 4 घरवालों को बनाया प्रत्याशी

Haryana Vidhansabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में लगभग सभी सियासी दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। हरियाणा कांग्रेस में टिकटों को लेकर लगातार इंतज़ार किया जा रहा था। कांग्रेस ने पहले 41 नामों की लिस्ट जारी की थी। वहीं आवेदन से मात्र एक दिन पहले कांग्रेस ने अपनी एक और सूची जारी की जिसमें क़रीब 40 नाम शामिल थे। इसके बाद बुधवार देर रात को 5 प्रत्याशियों के नामों को भी फाइनल कर दिया।

लगभग सभी सियासी दलों ने अपने प्रत्याशियों के नामों को फाइनल कर दिया। इस बीच रूठने और मान मनौव्वल का दौर भी चलता रहा। कई नेता टिकट कटने के बाद बागी हो गए और दूसरे सियासी दलों में शामिल हो गए। कई नेताओं को दिग्गज नेताओं ने मना लिया और पार्टी के लिए काम करने के लिए कहा। इस बीच हरियाणा कांग्रेस में एक बार फिर से परिवारवाद हावी होता नजर आ रहा है।

इन नेताओं के घर में आया टिकट

कांग्रेस के कई मौजूदा सांसदों के परिजनों को प्रत्याशी बनाया गया है। पहला राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के पिता और पूर्व सीएम भूपेन्द्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। भूपेन्द्र सिंह हुड्डा किलोई से एक बार फिर से चुनावी ताल ठोकते नजर आएंगे। दूसरा कांग्रेस सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण को टिकट दिया गया और उन्हें कलायत प्रत्याशी बनाया गया है।

Read Also: http://Shimla Masjid Row: मस्जिद विवाद के बीच मुस्लिम पक्ष का बड़ा ऐलान, ‘मस्जिद के दो हिस्से तोड़ देंगे’

तीसरा टिकट सांसद वरुण मुलाना की पत्नी पूजा चौधरी को दिया गया है। चौथा राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया गया है। रणदीप सुरजेवाला की परमपरागत सीट कैथल से प्रत्याशी बनाया गया है। अब कांग्रेस ने इसमें दो ऐसे सांसदों को छोड़ दिया जिनके किसी पारिवारिक को टिकट नहीं दिया है। जिनमें सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी है, दूसरी सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा हैं।

Read Also: http://Haryana Chunav 2024: बुरे दौर में बीजेपी का झंडा फहराने वाले रामबिलास शर्मा इस बार बेटिकट, जानिए पार्टी में क्या रहा योगदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *