Haryana Chunav 2024: कांग्रेस और AAP के गठबंधन का तोड़ निकालने में जुटी बीजेपी, टिकटों को लेकर इस कद्दावर नेता के साथ मंथन, कई टिकटों पर कैंची चलना तय

Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां लगातार तेज हो रही है। सियासी दल अपने प्रत्याशियों के नामों को लेकर मंथन कर रहे हैं। इधर आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के गठबंधन ने बीजेपी की टेंशन को बढ़ा दिया है। बीजेपी विपक्षी रणनीति की काट को लेकर मंथन कर रही है और प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए गुणा जोड़ कर सभी दांवों पर नजर बनाए हैं। बीजेपी एक-एक सीट पर नजर बनाए हुए हैं। इसको लेकर केन्द्रीय मंत्री राव इंदरजीत सिंह की पसंद और नापसंद को महत्व दे रही है।

राव इंद्रजीत का दक्षिण हरियाणा (अहीरवाल) में मजबूत राजनीतिक प्रभाव है। पिछली बार भी बीजेपी दक्षिण हरियाणा में मिली सीटों के बूते सत्ता में आई थी। राव इंद्रजीत को नाराज कर पार्टी किसी तरह का रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसलिए पार्टी ने करीब 10 विधानसभा सीटों पर राव इंद्रजीत की पसंद के उम्मीदवार उतारने का मन बना लिया है।

इन टिकटों पर चल सकती है कैंची  

पटौदी के बीजेपी विधायक सत्यप्रकाश जरावता का टिकट कटना तय माना जा रहा है। उनकी जगह राव इंद्रजीत सिंह की सिफारिश पर पूर्व विधायक बिमला चौधरी को टिकट मिल सकता है। सोहना से विधायक और नायब सरकार में राज्य मंत्री संजय सिंह का टिकट कटना भी तय हो चुका है। राव इंद्रजीत सिंह की पसंद के रूप में सोहना से इस बार पूर्व विधायक तेजपाल तंवर को टिकट दिया जा सकता है।

गुरुग्राम के विधायक सुधीर सिंगला के स्थान पर बीजेपी मुकेश शर्मा अथवा जीएल शर्मा को टिकट दे सकती है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव का अटेली से चुनाव लड़ना तय है। अटेली के मौजूदा विधायक सीताराम का टिकट कटना तय हो चुका है। बावल हलके से दो बार के विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल की टिकट पर भी कैंची चलने की संभावना है।

Read Also: Delhi: सीएम योगी के बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने तारीफ कर पढ़े कसीदे

बता दें कि, बीते चुनाव में बीजेपी को 40 सीटों पर जीत मिली थी। दक्षिण हरियाणा में जीत की वजह से दूसरी बार बीजेपी हरियाणा में सरकार बनाने में कामयाब हुई थी। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राव इंद्रजीत की पसंद की सीटों पर कैंची चलाने पर सहमति बन गई थी, लेकिन जिस तरह राज्य में विपक्षी गठबंधन में शामिल दलों के साथ कांग्रेस गठबंधन करने को लेकर आगे बढ़ रही है, उससे बीजेपी ने राव को नाराज करने का रिस्क नहीं लिया है।

Read Also: http://Jammu Kashmir Chunav 2024: रामबन में बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- ‘बीजेपी ने राज्य का दर्जा छीना, हम वापस लौटाएंगे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *