पाकिस्तान ने राजौरी में नियंत्रण रेखा के पास की गोलाबारी

पाकिस्तानी बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद भारतीय बलों ने जवाबी कार्रवाई की।

रक्षा विभाग के पीआरओ ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुबह लगभग सवा आठ बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाबी कार्रवाई कर रही है।

पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को पुंछ में स्वाजिन सेक्टर के सीमावर्ती इलाकों में गोलाबारी की थी, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान द्वारा लगातार किये जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुये भारतीय सेना ने पिछले मंगलवार को नियंत्रण रेखा के पार सात पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को नष्ट कर दिया था।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *