Loksabha Chunav 2024: मतगणना से पहले चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता, कहा- घाटी में 4 दशक में सबसे ज्यादा मतदान, काउंटिंग को लेकर कही यह बात

Loksabha Chunav 2024 CEC Press Conference: मंगलवार 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होने वाली है। इससे एक दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कहा कि हमने चुनाव को लेकर काफी पहले तैयारी शुरू कर दी थी। चुनाव में किसी भी प्रकार की हिंसा की कोई खबर सामने नहीं आई। भारत में 642 मिलियन मतदाता हैं। यह संख्या विश्व के 27 देशों के मतदाताओं से पांच गुना ज्यादा है।

चुनाव आयोग ने कहा कि इस चुनाव में 64 करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया। हमने इस चुनाव में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम भारत के मतदाताओं को उत्साह पूर्व अवसर देते हैं। हमने चुनाव में 85 साल से ज्यादा बुजुर्गों का वोट घर जाकर लिया। 1.5 करोड़ मतदान कर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की आवाजाही के लिए 135 विशेष ट्रेनों, 4 लाख वाहनों और 1692 फ्लाट्स का इस्तेमाल किया गया। 

इसके अलावा 68 हजार 763 मॉनिटरिंग टीमें चुनाव की निगरानी में लगी थीं। भारतीय चुनाव की सफलता का विस्तार से जिक्र करते हुए सीईसी ने सबका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बड़े ब्रैंड से लेकर स्टार्टअप तक, सभी ने स्वेच्छा से योगदान किया। हमने चुनाव के दौरान कई प्रकार की समस्याओं का सामना किया। बावजूद इसके हमने निष्पक्ष, पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया को पूरा कराया।

घाटी में रिकॉर्ड मतदान

मतदान कर्मियों के सामने आने वाली कठिनाओं का जिक्र करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक वीडियो दिखाया और कहा कि मतदान कर्मी कितनी मुश्किलों का सामना करके वोट कराने जाते हैं। जब उनकी निष्ठा पर सवाल उठाए जाते हैं, तो सोचिए उनके दिल पर क्या गुजरती होगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में 4 दशक में सर्वाधिक मतदान दर्ज हुआ। घाटी में 58.58 फीसदी और जम्मू में 51.05 प्रतिशत वोटिंग हुई।

Read Also: http://Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने बदला रंग, धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी शुरू

हमने इसी बुनियाद पर आगे विधानसभा चुनाव कराना तय किया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में भी सफलता की कहानी लिखी गई। राजीव कुमार ने आगे कहा कि पहले चुनाव प्रभावित करने के लिए शराब, पैसे, कुकर और साड़ी बांटी जाती थी लेकिन, इस बार चुनाव में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। अगर कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया।

Read Also: http://T20 WC 2024: आज श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *