Diabetes Control Diet: मौसम बदलने के साथ-साथ डायबिटीज के मरीजों के सामने अपनी लाइफस्टाइल को बदलना एक बड़ी चुनौती साबित होती है। डायबिटीज पेसेंट को हेल्दी और टेस्टी डिश के साथ नाश्ता करना चाहिए। जिससे सुबह खाली पेट शरीर को जरुरी पोषक तत्व मिल सके। अपने खानपान की मदद से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को खाना बनाते समय कई सारी चीजों को ध्यान में रखना होता है।
इस दौरान यह तय करना होगा कि ऐसा क्या बनाएं, जो टेस्टी होने के साथ ही पौष्टिक भी हो, यह काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं ऐसी आसान सी डायबिटिक फ्रेंडली ब्रेकफास्ट रेसिपी, जो आप निश्चिंत होकर बना सकते हैं और घर में सभी को खिला भी सकते हैं। इससे शरीर को स्वस्थ और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
मूंग दाल चिल्ला
मूंग दाल चिल्ला डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक होता है। इससे बनाने के लिए सबसे पहले मूंग का पाउडर बना लें। इसमें बारीक टी हुई प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी धनिया और हरी मिर्च डालें। नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर डालकर मिक्स करें। अब तवा पर फटाफट चीला तैयार करें। झटपट मूंग दाल चीला तैयार है। इसके साथ सुबह नाश्ता करने से शरीर को जरुरी पोषक तत्व और डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
स्प्राउट पापड़ सलाद
स्प्राउट पापड़ सलाद बनाने के लिए सबसे पहले चना और खड़ी मूंग भिगो दें। अब भीगे हुए चने और खड़ी मूंग को अंकुरित होने दें। फिर अंकुरित चना और मूंग में बारीक कटी प्याज, टमाटर, खीरा, हरी धनिया और हरी मिर्च डालें। चाट मसाला, नमक और जीरा पाउडर डाल कर मिक्स करें। पापड़ को आग पर भूनें। इसके ऊपर तैयार मिक्स रखें और हरी चटनी ऊपर से स्प्रेड कर के सर्व करें।
सलाद वाली दाल
सलाद वाली दाल बनाने की विधि बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए हल्दी नमक डालकर दाल पका लें। इसके बाद कटोरे में प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च, हरी धनिया, भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें। अमचूर या चाट मसाला भी डाल सकते हैं। इस तैयार मिक्स में दाल डालें और चम्मच से मिलाएं। खीरा और प्याज के क्रंची टुकड़े दाल के बीच में आएंगे तो ये दाल में बहुत ही अलग स्वाद देता है। इसे और पौष्टिक बनाना हो पालक वाली दाल बनाएं। यह डिश डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत लाभदायक साबित होती है।
डिस्कलेमर...दी गई जानकारी सामान्य उद्देश्य के लिए है। हम इसकी किसी तरह की पुष्टि नहीं करते हैं। ऐसी समस्या होने पर आप पेशेवर चिकित्सक से सलाह लें।