Haryana Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ सत्र, 23 फरवरी को पेश किया जाएगा बजट

Haryana Budget Session: हरियाणा का बजट सत्र आज से राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। आज ही सदन में अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। यह चर्चा 21 फरवरी तक चलेगी और इस दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा। 23 फरवरी को मनोहर सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी।

विपक्षी दल कांग्रेस 22 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। जिसमें बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अपराध और घोटाले समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। 23 फरवरी को प्रदेश के सीएम बतौर वित्त मंत्री के रूप में अंतरिम बजट पेश करेंगे क्योंकि इसी साल के अंत में हरियाणा में विधानसभा चुनाव होगा।

प्रदेश का बजट सत्र आज से शूरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। इस बार बजट 2 लाख करोड़ तक का पेश किया जा सकता है। चुनावी साल को देखते हुए प्रदेश सरकार बजट में कई बड़ी सौगातें दे सकती हैं। सत्र के पहले दिन फरीदाबाद NIT से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा राम नाम का चोला पहनकर विधानसभा पहुंचे लेकिन उन्हें सदन में प्रवेश नहीं करने दिया गया।

राज्यपाल ने दिया अभिभाषण

सदन में राज्यपाल ने अभिभाषण में कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के युवा, किसानों और नौजवानों के रोजगार को लेकर काम किया। शिक्षा के क्षेत्र में हमने कई कीर्तिमान स्थापित किए। आज प्रदेश में हर वर्ग का समान विकास हो रहा है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब प्रदेश का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ गया है। फोरलेन और सिक्सलेन का जाल चारों ओर बिछाया दिया गया है।

हमारी सकार ने प्रदेश में 19920 करोड़ से 2123 किमी लंबी नई सड़कों का निर्माण किया है। इन चार सालों के कार्यकाल में हमने 1503 करोड़ रुपए की लागत से 52 रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण कार्य कराया है। यातायात को सुगम बनाने के लिए 13 टोल टैक्स बैरियर हटाए गए। 16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रेल लाइन परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

Read Also: West Bengal: संदेशखाली जा रहे शुभेंदु को पुलिस ने रोका, पहले लगाई गई धारा 144, HC ने दी थी जाने की अनुमति

हिसार में महाराजा अग्रसेन के नाम से प्रदेश का पहला हवाई अड्डा बनाया गया है। जल जीवन मिशन के तहत 13 लाख ग्रामीण घरों में पेयजल कनेक्शन देने का कार्य किया गया। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत 5805 गावों को बिजली की आपूर्ति 24 घंटे दी जा रही हैष। इसके अलावा बीजेपी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास की नई-नई ऊंचाइयों को छुआ है। प्रदेश सरकार लगातार मिशन चलाकर हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Read Also: Rahul Gandhi Defamation Case: सुल्तानपुर कोर्ट से राहुल गांधी को मिली जमानत, गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *