पाकिस्तान की सेना ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे हुए राजौरी जिले की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए रविवार को मोर्टार दागे और गोलीबारी की। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
लगातार तीसरे दिन पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। प्रवक्ता ने बताया,
पाकिस्तान की सेना ने सुबह करीब नौ बजे बिना किसी उकसावे के मोर्टार दागे और राजौरी के नौशेरा सेक्टर में गोलीबारी की। भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है।
उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक गोलीबारी जारी थी।
शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में हुई गोलीबारी में एक नागरिक घायल हो गया था।
भाषा