एक तरफ जहां देश में बढ़ती बेरोजगारी आसमान छू रही है. वहीं, मुंबई के रहने वाले 21 वर्षिय युवा को दुनिया की सबसे बड़ी कम्पनी गूगल के तरफ से 1.2 करोड़ का पैकेज ऑफर मिला है. लेकिन, यहां इससे भी दिलचस्प बात यह है कि अब्दूल्लाह खान नॉन आईआईटीयन छात्र हैं. देश में औसतन शहर में नॉन आईआईटी इंजीनियर्स का औसतन पैकेज 4 लाख का होता है.
लेकिन, अब्दुल्ला ने एक नई ही लाइन खींच दी है. आपको बता दें, अब्दुल्ला को छह अंको की सैलरी में उसकी बेस सैलरी 54.5 लाख की है. इसमें 15% बोनस और 58.9 लाख रुपये का स्टॉक ऑप्शन भी दिया गया है.
श्री एलआर तिवारी इंजीनीयरिंग कॉलेज के स्टूडेंट अब्दुल्लाह को गूगल ने कंपीटेटिव प्रोग्रामिंग चैलेंज होस्ट करने वाली एक कंपनी के माध्यम से इंटरव्यू के लिए बुलाया. पहले कुछ ऑनलाइन इंटरव्यू के बाद उसे फाइनल इंटरव्यू के लिए गूगल के लंदन दफ्तर में बुलाया गया, जहां उसके काबिलियत के बल पर उसका सिलेक्शन हो गया.
अब्दुल्लाह अभी बीई कंप्यूटर साइंस के लास्ट ईयर में हैं. अब वह गूगल की साइट की इस साल सितंबर में ज्वाइन करेंगे. बता दें, कि अब्दुल्ला की स्कूलिंग सऊदी अरब में हुई है और वह उसके बाद मुंबई आ गए थे.