नई दिल्ली : जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने इस्तीफ़ा दे दिया है। इसके अलावा नरेश गोयल की पत्नी अनिता गोयल ने बोर्ड से दूरी बना ली है। नरेश गोयल के इस्तीफ़े के बाद कर्ज में डूबी हुई एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज संकट में अब नया मोड़ आ गया है। नरेश गोयल ने अपनी पत्नी अनिता के साथ मिलकर साल 1993 में एयरलाइन कंपनी की शुरुआत की थी। वित्तीय संकट से जुझ रही जेट एयरवेज को अब बैंक की अध्यक्षता वाला बोर्ड चलाएगा। जेट एयरवेज को बैंकों की तरफ से 1,500 करोड़ रुपये तक का वित्त पोषण मिलेगा।
Sources: Jet Airways Chairman Naresh Goyal and his wife Anita Goyal step down from Jet Airways Board due to financial crisis; bank-led board to run the airlines. pic.twitter.com/f3NVDOhFNs
ANI (@ANI) March 25, 2019
ख़बरों की मानें तो ये फैसला सोमवार को कंपनी की निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि, नरेश गोयल और अनीता गोयल के साथ ही एतिहाद एयरवेज पीजेएससी के एक नामित सदस्य निदेशक मंडल से इस्तीफा देंगे।
ग़ौरतलब है कि जेट एयरवेज का नियंत्रण अभी तक नरेश गोयल के पास था, जिनके पास 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।अबुधाबी स्थित एतिहाद एयरवेज के पास 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।