भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दिया है. इस सूची के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तर प्रदेश की संसदीय सीट वाराणसी से मैदान में उतरेंगे.
आपको बता दें, भाजपा की पहली सूची में कूल 182 प्रत्याशियों के नाम हैं. पार्टी नेता जे.पी.नड्डा ने सूची जारी करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मौजूदा संसदीय सीट वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. वहीं, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को गुजरात के गांधीनगर से टिकट दिया गया है.
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं, नितिन गडकरी को नागपुर से टिकट मिला है. जनरल (सेवानिवृत्त) वी.के.सिंह गाजियाबाद, सत्यपाल सिंह बागपत, साक्षी महाराज उन्नाव से चुनाव लड़ेंगे. स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का सामना करेंगी.
हेमामालिनी को उनकी मौजूदा सीट मथुरा से टिकट दिया गया है.तो वहीं,किरण रिजिजू अरुणाचल (पूर्व) से चुनाव लड़ेंगे.