प्रियंका ने दी लोगों को शायराना अंदाज में होली की बधाई, राहुल ने भी दी नवरोज़ की बधाई

होली के पावन मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश की जनता को शायराना अंदाज में होली की शुभकामनायें दी है.

उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये लोगों की होली की मुबारकबाद देते हुए कहा है कि अबीर की खुशबू गुलाल का रंग, बरसना चाहिए होली के दिन विसाल का रंग, आज का दिन हंसी और खुशियों भरा हो, होली की आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

अबीर की ख़ुश्बू गुलाल का रंग
बरसना चाहिए होली के दिन विसाल का रंग ।

आज का दिन हँसी और खुशियों भरा हो।
होली की आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 21, 2019

आपको बता दें, इससे पहले राहुल गांधी ने भी लोगों को समस्त कांग्रेसी लोगों के तरफ होली की शुभकामना देते हुए ट्वीटर पर लिखा, आपको और आप के परिवार को होली के पावन अवसर पर मेरी और मेरे समस्त कांग्रेस जन की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। होली का यह त्यौहार आपके जीवन को खुशीयो के रंग से सराबोर कर दे , मेरी ईश्वर से यही कामना है.

इतना हीं नहीं, राहुल ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये मुसलमानों की पर्व नवरोज़ की भी शुभकामनाएं दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *