पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के आरोपी और डायमंड व्यापारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार कर लिए गए हैं. आपको बता दें, नीरव भारत छोड़कर अब लंदन में रह रहे थे उनपर भारतीय पंजाब नेशनल बैंक में 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है.
जिसके बाद नीरव मोदी कथित रुप से जनवरी में देश छोड़ दिया था. फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2017 में नीरव मोदी की कूल दौलत 180 करोड़ डॉलर यानि 11,700 करोड़ रुपये थी.बताया जा रहा है कि नीरव मोदी को पकड़ने के लिए सीबीआई ने इंटरपोल की मदद मांगी है.
और इसी क्रम में नीरव के खिलाफ इंटरपोल नोटिस जारी कर चुका है. अभी कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर नीरव मोदी की एक वीडियो वायरल हो रही थी जिसमें वो लंदन का सड़को पर खुलेआम घूम रहे थे जिसके बाद केंद्र सरकार की बहुत किरकिरी हुई थी.