कांग्रेस के दो विधायकों ने राहुल को केरल के वायनाड से लड़ने की मांग की

केरल में कांग्रेस के दो विधायकों ने पार्टी प्रमुख राहुल गांधी से वायनाड से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है.इस सीट पर अभी तक कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है.

आपको बता दें, राज्य में 20सीटों में 16पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी. जिसमें 12सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गयी है. लेकिन वायनाड, वडाकरा, अलपुझा और अतिंगनाल के उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अलपुझा और अतिंगनाल से उम्मीदवारों पर सहमति बन चुकी है लेकिन वायनाड और वडाकरा पर फैसला नहीं हुआ है.

तीर्थला के विधायक वी टी बलराम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि राहुल गांधी को वायनाड से चुनाव लड़ना चाहिए.देश के लिए अच्छा होगा कि अगला प्रधानमंत्री दक्षिण भारत का प्रतिनधित्व करे.

वहीं, अझिकोड के विधायक के एम शाजी ने भी उनके इस विचार का समर्थन किया है. उन्होंने कहा, उनकी उम्मीदवारी से दक्षिण भारत में धर्मनिरपेक्ष मुहिम को मजबूती और ताकत मिलेगी. यह केरलवासियों के लिए गर्व का क्षण होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *