दाग धब्बे हटाना है तो एलोवेरा को इस तरह करें इस्तेमाल…

ग्लोइंग स्किन की चाह हर लड़की की होती है। इसके लिए वे तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती हैं। इससे उस समय तो आपकी स्किन दमकने लगती है, लेकिन धीरे धीरे आपकी त्वचा खराब होने लगती है। आज तक आपने एलोवेरा क्रीम, फेसवॉश और जेल बहुत इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं एलोवेरा फेशियल के बारे में जो आपकी त्वचा की सारी परेशानियों को चुटकियों में दूर कर देगा।

लोवेरा से घर पर फेशियल करने के लिए सबसे पहले दो चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच गिलीसरीन मिलाएं और चेहरे पर मसाज करें। कुछ देर मसाज करने के बाद गीले मुलायम रुमाल से चेहरे को पोंछ दें।

दूसरे स्टेप के लिए एलोवेरा से स्क्रब तैयार करें। स्क्रब बनाने के लिए एलोवेरा जेल में कच्चा दूध, चावल का आटा और नींबू का रस मिलाएं। आपका स्क्रब बनकर तैयार है। चेहरे पर इस मिश्रण से स्कआब करें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।

स्क्रब करने के बाद अब आप स्टीम ले। स्टीम लेने के लिए एक बर्तन में पानी भरकर गर्म कर लें और फिर मुंह को किसी कपड़े से कवर करते हुए स्टीम लें। अब दो चम्मच शहद में दो विटामिन ई की गोलियां और दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। इससे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें।

आखिर स्टेप में आपको फेस पैक तैयार करना है। इसके लिए चंदन पाउडर, गुलाब जल और एलोवेरा जेल को मिलाएं। अब तैयार हुए फेसपैक को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद साफ कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *