पाकिस्तान में हुए बम धमाके में तीन की मौत

पाकिस्तान के अशांत प्रांत माने जाने वाले बलूचिस्तान में रविवार को एक यात्री ट्रेन को निशाना बना कर किए गए धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए.

मिली जानकरी के अनुसार, हमलावरों ने बलूचिस्तान के डेरा मुराद जमाली क्षेत्र में ज़फर एक्सप्रेस को टार्गेट करके रेल के पटरियों के बीच आईईडी लगा रखा था.

आपको बता दें, यह ट्रेन रावलपिंडी से क्वेटा जा रही थी. रेलगाड़ी के डेरा मुराद जमाली क्षेत्र में पहुंचते ही एक भयानक विस्फोट हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसी के अधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *