मेनका गाँधी आने वाले लोकसभा चुनावों में अपने बेटे वरुण गांधी के लिये पीलीभीत संसदीय सीट छोड़ सकती हैं. यह जानकारी सूत्रों से मिली है. हालाँकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई क्योंकि इसका अंतिम फैसला बीजेपी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा.
भाजपा वरुण गांधी को उनकी सीट सुल्तानपुर की जगह पीलीभीत से चुनाव लड़वा सकती है. सुल्तानपुर अमेठी के निकट स्थित है और यहां से उनके चचेरे भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ते हैं. सूत्रों के मुताबिक यह सुझाव मेनका द्वारा उन आशंकाओं के बीच दिया गया जिनके मुताबिक वरुण को कांग्रेस के कद्दावर उम्मीदवार से शिकस्त मिल सकती है.
सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री हो सकता है खुद हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ें. लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में होने हैं और नतीजों का ऐलान 23 मई को किया जाएगा.