बिहार : बीजेपी के उम्मीदवारों का 16 मार्च को होगा फैसला, सूची पर लगेगी अंतिम मुहर

पटना ( भाषा ) : लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया का काम अंतिम दौर में है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसारजल्दी ही, एनडीए का कौन-सा दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा इसकी घोषणा की जा सकती है।

इससे पहले सोमवार को बिहार भाजपा कार्यालय में उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र जी के साथ प्रदेश चुनाव समिति की बैठक को लेकर मीटिंग की थी। माना जा रहा है कि प्रदेश चुनाव समिति की इस बैठक में ही उम्मीदवारों के नामों का चयन किया गया है , ओर उसे केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजा गया है।

सूत्रों के अनुसार 16 मार्च कोएनडीए की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक दिल्ली में बुलाई गयी है। इस बैठक के बाद भाजपा देशभर की सीटों के लिए एक सौ पन्द्रह नामों के साथ अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है। भाजपा की ओर से कहा जा रहा है कि सभी फैसले होली के पहले हो जायेगें.

बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। एनडीए के साथ हुए गठबंधन में बिहार में बीजेपी और जेडीयू दोनों 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि 6 सीटें लोजपा के खाते में गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *