नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को लोकसभा चुनाव 2019 से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी से निकाले गए टीएमसी के सांसद अनुपम हाजरा आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।अनुपम हजारा पश्चिम बंगाल के बोलपुर से सांसद हैं। असम विश्वविद्यालय से हजारा ने ग्रामीण स्वच्छता में पीएचडी की है।
Delhi: Trinamool Congress (TMC) MP Anupam Hazra joins BJP. pic.twitter.com/sKLiirkBBo
ANI (@ANI) March 12, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जनवरी 2019 में सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाल दिया गया था। हजारा पर आरोप था कि उन्होंने पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी की थी। पहले खबरे सामने आईं थी कि सांसद अनुपम हाजरा भाजपा नेता मुकुल रॉय से संपर्क में हैं लेकिन उन्होंने इन खबरों को नकार दिया था।
माना जा रहा है कि अनुपम हजारा के बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को बंगाल में मजबूती मिल सकती है। बता दें कि हाल के दिनों में बीजेपी कई नेता टीएमसी में शामिल हुए हैं। इससे पहले टीएमसी को तब बड़ा झटका लगा था जब पार्टी के कद्दावर नेता मुकुल राय बीजेपी में शामिल हो गए थे। बीजेपी में शामिल होने के बाद टीएमसी के खिलाफ उन्होंने एक के बाद एक कई हमले बोले थे।
इसी बीच, सांसद अनुपम हजारा के साथ कांग्रेस विधायक दुलाल चंद्र बार और सीपीएम विधायक खगेन मुर्मू ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।
Delhi: Congress MLA Dulal Chandra Bar (pic 1) and CPM MLA Khagen Murmu (pic 2) also join BJP along with TMC MP Anupam Hazra. pic.twitter.com/0Lne6Bsjzj
ANI (@ANI) March 12, 2019