RLSP के सांसद ने चुनावी आचार संहिता का किया उल्लंघन, FIR दर्ज

रविवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनावी तारीखों का एलान किया था.आचार सहिंता भी लागू हो चुकी है. आचार संहिता में किसी भी तरीके का किसी भी तरह का उद्घाटन और शिलान्यास पर प्रतिबंधित लगा दिया जाता है. सभा और जुलूस के लिए भी प्रशासन की मंजूरी लेनी होती है.

लेकिन बिहार के सीतामढ़ी से राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (RLSP) के सासंद राम कुमार शर्मा को लगता है आचार संहिता के बारे में जानकारी नही थी तभी तो उन्होने आचार संहिता का उलंघन करते हुए एम्बुलेंस योजना की शुरुआत की.योजना की शुरुआत करते हुए राम कुमार शर्मा ने रीबन काट कर उद्घाटन किया और फुल मालाओं से सजे एम्बुलेंस के साथ फोटो भी खिंचवाए.

मीडिया ने जब सांसद राम कुमार शर्मा से उद्घाटन को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. इतना ही नहीं राम कुमार शर्मा ने सवाल पूछने के दौरान कैमरा भी बंद करवा दिया. घटना की जानकारी मिलते ही सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

आपको बता दें कि रविवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनावी तारीखों का एलान किया था. इस बार लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे.वोटों की गिनती 23 मई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *