युजवेंद्र चहल चैंपियन गेंदबाज हैं : मुथैया मुरलीधरन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे में खराब प्रदर्शन के बाद निशाने पर आए गेंदबाद युजवेंद्र चहल के समर्थन में पूर्व श्री लंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आगे आए हैं. मुरलीधरन ने चहल को चैंपियन बताते हुए कहा है कि चहल इंसान है. रोबॉट नहीं.

मुरलीधरन ने चहल का बचाव करते हुए कहा, आप एक खिलाड़ी से ये उम्मीद नहीं कर सकते कि वो जब भी मैच खेलेगा, 5 विकेट लेगा. चहल चैंपियन गेंदबाज हैं और बीते दो सालों से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.

दरअसल चहल को मोहाली में खेले गए चौथे मैच में मार पड़ी थी. चहल ने 10 ओवरों में 80 रन देकर एक विकेट हासिल किया था. इस मैच के बाद कई क्रिकेट पंडितों ने चहल की आलोचना की थी. चहल के बचाव में आगे आए मुरलीधरन, बताया चैंपियन गेंदबाज.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *