आप से गठबंधन पर आज आ सकता है फैसला, राहुल गांधी करेंगे कार्यकर्ताओं से बातचीत

लोकल यूनिट के मना करने के बाद भी दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन के कयास खत्म नहीं हुए हैं. अभी भी कहीं न कहीं गठबंधन की सुगबुगाहट है. ऐसे में चुनाव की घोषणा के अगले दिन दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रदेश कांग्रेस के बूथ प्रेसिडेंट को संबोधित करने जा रहे हैं.

दिल्ली कांग्रेस से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी बूथ प्रभारियों का मार्गदर्शन करेंगे कि कैसे बूथों पर सतर्क रहें और ईवीएम की जांच कैसे करें और मतदाता सत्यापन पत्र के साथ साथ लेखा परीक्षा के काम पर कैसे नज़र रखें.

उम्मीद जताई जा रही है कि यहां पर राहुल गांधी खुद गठबंधन को लेकर सीधे अपने कार्यकर्ताओं से बात कर सकते हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज दिल्ली में मेरा बूथ, मेरा गौरव सम्मेलन को संबोधित करेंगे. जिसमें दिल्ली के प्रत्येक जिले से आये हजारों की संख्या में पार्टी पोलिंग बूथ प्रभारी शामिल होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *