पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लोक सभा चुनाव लड़ेंगे. कई दिनों से खबरें थी कि पीएम मोदी ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़ सकते हैं. लेकिन इस खबर से अब इन सारी अटकलों पर विराम लग गया है.
दिल्ली में संसदीय बोर्ड बैठक में यह फैसला लिया गया है. तीन घंटे से ज्यादा चली इस मीटिंग में यह फैसला लिया गया है.
साल 2014में मोदी ने गुजरात के वडोडरा सीट से चुनाव लड़े थे जिसमें उन्होंने जीत दर्ज की थी. हालाँकि बाद में उन्होंने ये सीट छोड़ दी थी.
बीजेपी ने इस संसदीय बैठक में यह फैसला लिया गया है कि टिकट चयन का सबसे बड़ा आधार जिताऊ उम्मीदवार ही होगा. साथ ही 75 साल से ज्यादा उम्र के उम्मीदवारों के जीतने की संभावना हो तो टिकट दिया जाएगा.
बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी भुपेंद्र यादव ने बताया है कि झारखंड में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी और एनडीए गठबंधन में शामिल हुई सुदेश महतो की आजसू में समझौता हुआ है. जहाँ बीजेपी को बीजेपी 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और 1 सीट आजसू को दी जाएगी.