देश में बढ़ते बेरोजगारी दर की यह रिपोर्ट मोदी सरकार की निंद उड़ा सकती है

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार लगातार विपक्ष का प्रहार झेल रही है. ऐसे में बेरोगजारी को लेकर CMIE अर्थात् सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी की ताजा रिपोर्ट सामने आई है जो केन्द्र सरकार की और भी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.

दरअसल, देश में बेरोजगारी का ऑकड़ा साल 2016 के बाद से अब तक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. फरवरी, 2019 के दौरान देश में बेरोजगारी की दर 7.2 फीसदी तक पहुंच गई है. यह सितंबर, 2016 के बाद का अब तक का रिकॉर्ड स्तर है.

जबकि, फरवरी 2018 में बेरोजगारी दर 5.9 फीसदी थी. इससे पहले भी पिछले साल के दिसंबर महिने में अखबार के एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017-18 में बेरोजगारी का स्तर पिछले 45 साल के रिकार्ड लेवल पर पहुंच गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *