दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, पुलवामा आतंकी हमले को कहा ‘दुर्घटना’

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के बालाकोट में हुई भारतीय वायुसेना के हवाई हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवालों की झड़ी लगा दी है. दिग्विजय सिंह ने पीएम पर निशाना साधते हुए पूछा है कि सवाल ना तो सत्ता का है और ना ही सियासत का. बल्कि सवाल उन मां और बहनों का है जिन्होंने अपने बेटों और भाइयों को खोया है. दिग्विजय ने कहा है कि मोदी जी को इनके सवालों का जवाब देना चाहिए.

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए पीएम से कई सवाल किए हैं. उन्होंने कहा, आप, आपके वरिष्ट नेता व आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं. वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है. देश का हर नागरिक भारतीय सेना व समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है.

किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी Air Strike के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है. हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं. हम उनका सम्मान करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *