तो ऐसे हुई विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई

भारतीय वायु सेना के मिग 21 के पायलट अभिनंदन तकरीबन 60 घंटे तक पाकिस्तानी सेना की हिरासत में रहने के बाद अपने स्वदेश लौट आये हैं लेकिन क्या आप जानते हैं इनकी रिहाई की कैसे और किन हालातों में हुई? दरअसल, बुधवार को जैसे ही अभिनंदन के पाकिस्तानी सेना के गिरफ्त में होने की खबर आई. देश में खलबली मच गई. इसके बाद अगले 30 घंटे तक प्रधाननमंत्री कार्यालय समेत विदेश मंत्रालय, भारतीय वायु सेना और एनएसए सभी स्टैंड बॉय मोड पर रहकर सिर्फ इसी काम में लगे रहे.

अभिनंदन की रिहाई के लिए भारत द्वारा दुनिया के तमाम देशों के ज़रिए पाकिस्तान पर लगातार दबाव बनाया जाने लगा.इसके लिए भारत ने सबसे पहले सुरक्षा परिषद के पांच स्थाई सदस्य देशों समेत कई अन्य देशों का समर्थन जूटा लिया. और सभी देशों को स्पष्ट कर दिया गया पाकिस्तान को किसी भी हाल में बिना शर्त के विंग कमांडर अभिनंदन को लौटाना होगा अन्यथा इसका अंजाम पाकिस्तान को भूगतना होगा.

इसके लिए भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन, इन सभी देशों के बातचीत कर अपने पक्ष में खड़ा कर लिया. और सूत्रों के मुताबिक, भारत ने दुनिया भर के देशों को बताया कि दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की जिम्मेदारी अब पाकिस्तान का है. अगर ऐसा नहीं हुआ तो पाकिस्तान पर हमला किया जाएगा.इसके बाद इन तमाम देशों ने मिलकर पाकिस्तानी सरकार को भारत के इस कड़े रुख से अवगत कराया और पाकिस्तान को इस बात की जानकारी दी कि भारत उस पर कार्रवाई करने की योजना बना रहा है.

इस योजना अंतर्गत भारत की नेवी कराची की ओर बढ़ेगी.पाकिस्तान पर बैलिस्टिक मिसाइल भी दागने की तैयारी है. इसके साथ ही भारतीय सेना पाकिस्तान के बॉर्डर पर भी हमला करने को तैयार हैं. हालांकि, भारत ने ऐसी किसी भी हलचल से लगातार इंकार किया. लेकिन, पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने गुरूवार को पाकिस्तान के संसद में खड़े होकर भारत की तरफ से मिसाइल हमले की बात कही थी.

इस दौरान 28 फरवरी को ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिक के विदेश मंत्री माइक पोंपियो और अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन से बातचीत किया जिसमें अमेरिका ने कहा कि भारत को सीमा पार से जारी आतंकवाद से आत्मरक्षा का पूरा हक है. और इस तरह अमेरिका भी भारत के साथ खड़ा हो गया.

इसके साथ ही ट्रंप ने वियतनाम में एक प्रेस-कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर अब बहुत जल्द अच्छी ख़बर आने वाली है. इतना ही नहीं ट्रम्प ने भारत-पाक के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने की भी बात कही. जिसके ठीक 3 घंटे बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा का सार्वजनिक ऐलान कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *