प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पर जमकर बरसे उन्होंने एक जनसभा के दौरान यूपीए सरकार की खुब खिंचाई किया.
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा 26/11के मुंबई आतंकवादी हमलों के बाद ही भारतीय वायु सेना पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर हमले करना चाहती है, लेकिन इस कदम को कांग्रेस सरकार ने रोक दिया था.राष्ट्र को उम्मीद थी कि आतंक के इन कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाएगा
लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.उन्होंने भारत के सशस्त्र बलों पर सवाल उठाने के लिए विपक्ष पर हमला करते हुए कहा था कि विपक्ष पड़ोसी देश की मदद कर रही है.मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा ये वही लोग हैं जिनके बयान पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं और भारत को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
वे वही लोग हैं जिनके बयान पाकिस्तान की संसद और पाकिस्तान के रेडियो में खुशी से उद्धृत किए जाते हैं.