भारतीय वायु सेना के प्रहार से पाकिस्तानी बाजार में हाहाकार, कराची स्‍टॉक एक्‍सचेंज 1500 अंक टूटा

मंगलवार को भारतीय वायु सेना के प्रचंड प्रहार से पाकिस्तानी बाजार में हाहाकार मच गया है. बुधवार को एक तरफ जहां भारतीय शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के कराची स्टॉक एक्सचेंज में 1500अंकों तक की भारी गिरावट देखने को मिली. आपको बता दें, कराची के शेयर बाजार पिछले दो दिनों 2000 अंको तक नीचे गिर गया है. इससे पहले मंगलवार को केएसई- 100 इंडेक्स 785.12 अंक यानी 1.98% गिरकर 38,821.67 अंक पर बंद हुआ.

14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाक के बीच तनाव बढ़ गया है. वहीं भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आर्थfक तौर पर कई सख्त फैसले लिए हैं.जिसके परिणाम स्वरुप अब तक कराची स्टॉक एक्सचेंज को 6 फीसदी का नुकसान हुआ है.

अब इस गिरावट क वजह से पाकिस्तान में निवेशकों की कमर टूट रही है. इसपर एक्सपर्ट्स का कहना है कि पाकिस्तान में कारोबारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा रहा है अब ऐसे में वहां के कारोबारियों ने इमरान खान सरकार से शांति की पहल करने की गुजारीश की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *