प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में दुनिया की सबसे वजनी भगवद्गीता का अनावरण किया. 12 फीट लंबी और 9 फीट चौड़ी इस गीता का वजन 800 किलोग्राम है. इसे छापने में ढाई साल लगे और लागत डेढ़ करोड़ रुपए आई है.
मोदी मेट्रो से इस्कॉन मंदिर पहुंचे थे. यहां उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की. लोगों और बच्चों ने मोदी के साथ सेल्फी भी ली. भगवद् गीता के अनावरण के मौके पर पीएम ने कहा कि गीता हजारों साल से प्रासंगिक और पूरे विश्व की धरोहर है.
आपको बता दें कि यह गीता इटली के मिलान शहर में तैयार की गई. यहां से इसे समुंद मार्ग से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट लाया गया. इसे भारत लाने में एक महीने का समय लगा. 20 जनवरी को इसे दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में लाया गया था.
बताया जा रहा है कि इस गीता में सोना, चांदी और प्लेटिनम का भी इस्तेमाल किया गया है. इसे सिंथेटिक के मजबूत कागज़ पर तैयार किया गया है. 670 पेज के बने इस गीता को पलटने के लिए चार व्यक्तियों की जरूरत होती है.