T-20 इंटरनेशनल में राशिद खान ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4 गेंद पर लिए 4 विकेट

रविवार को आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच तीन टी- 20 मैचों के सीरीज का तीसरा और अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला गया.जिसमेअफगान ने आयरलैंड को 32 रनों से हरा दिया, और इसी के साथ देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया.

आयरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, वहीं अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सात विकेट पर 210 रनों का मजबूत स्कोर बनाया. वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी आयरलैंड की टीम ने आठ विकेट पर 178रनही बना सकी. इस तरह से अफगानिस्तान ने मैच 32 रन से जीत लिया.

इस मैच में अफगानिस्तानकेमोहमद नबी ने 36 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, 81 रनों की आतिशी पारी के लिए नबी को मैन ऑफ द मैच चुना गया. तो वहीं अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने टी- 20 इंटरनेशनल में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने लगातार चार गेंद पर चार विकेट लिए. इस तरह से वे टी-20 में लगातार चार गेंद पर चार विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *