पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गायकों पर उड़े नोट, कांग्रेस नेता भी शामिल

एक तरफ जहाँ पूरा देश शहीदों के गम में डूबा हुआ है तो वहीँ दूसरी तरफ उत्तराखंड के हरिद्वार के रुड़की में कांग्रेसियों द्वारा आयोजित जवानों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम का मखौल बना दिया गया.

इस कार्यक्रम में गाने के दौरान खूब नोट उडाए गए. गौर करने वाली बात यह है कि इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत भी शामिल हुए थे. कार्यक्रम में गायकों पर नोट उड़ाने के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र रावत पर भी जमकर नोट उड़ाए.

#WATCH Congress party workers shower currency notes on Congress leader Virendra Rawat (Former Uttarakhand CM Harish Rawats son), at tribute ceremony in Roorkee organised by the Party for the CRPF soldiers who lost their life in Pulwama terrorist attack. (22 Feb) pic.twitter.com/3NHn8aTCkB
ANI (@ANI) February 23, 2019

हैरानी की बात यह है कि अपने कार्यकर्ताओं को रोकने की बजाए वीरेंद्र रावत हंसते हुए नजर आए.

Congress leader Virendra Rawat in Roorkee,Ukhand yday: It was a program organised to pay tribute to the CRPF soldiers who lost their lives in Pulwama terrorist attack. It was an effort to to awaken the lion with a 56-inch chest. The PM should take an action to silence the enemy pic.twitter.com/kdP1NxD7tF
ANI (@ANI) February 23, 2019

वीरेंद्र रावत ने इस कार्यक्रम के बारे में बताया था कि यह एक श्रद्धांजलि सभा है और इस सभा के माध्यम से 56 इंच वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जगाना चाहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *